फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal sent to centers for evaluation of board's answer sheets

Jaunpur News: घर और दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Fri, 03 Mar 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to centers for evaluation of board's answer sheets
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर बर्तन एवं अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की दूसरी घटना में दुकान में रखे हजारों रुपये के डीजे मशीन के सामान की चोरी की गई है। मोलनापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लालचंद दुबे सपरिवार प्रयागराज के झूसी में सपरिवार निवास करते हैं। गांव में उनके पुश्तैनी घर में ताला लगा रहता है। बुधवार की रात में चोर उनके घर का ताला तोड़कर आंगन में घुस गए। आंगन से अंदर जाकर चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर तांबा, पीतल के बर्तन चुरा ले गए। सुबह आसपास के ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख उन्हें फोन किया। इसके बाद पीड़ित ने चोरी की घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थोड़ी ही दूर पर एक अन्य चोरी की घटना को भी चोरों ने अंजाम दिया। मछलीशहर नगर निवासी शिव कुमार मोलनापुर तिराहे पर डीजे मशीन बुकिंग की दुकान संचालित करते हैं। रात में चोर उनके गलियारे में लगे ताले को तोड़कर दुकान से डीजे की मशीन, स्टेबलाजर, इनवर्टर, बैटरी समेत हजारों रुपये के सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंरा तो घटना की जानकारी हुई। उसने 112 नंबर पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केके चौबे का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed