फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal sent to centers for evaluation of board's answer sheets

Jaunpur News: बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों का भेजा प्रस्ताव

Fri, 03 Mar 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to centers for evaluation of board's answer sheets
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होना है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में छह केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को बोर्ड से पत्र जारी किया जाएगा। माना जा रही है कि होली के बाद मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को पत्र जारी हो जाएगा। मूल्यांकन के लिए अभी तक ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर, शिया इंटर कालेज, जीजीआईसी, सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर पिछले मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। टीडी इंटर कालेज को भी मूल्यांकन केंद्र बनाने की चर्चा चल रही है। इस बार मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की चर्चा चल रही है। मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों को बोर्ड कार्यालय से मूल्यांकन के लिए पत्र जारी किया जाता है। मूल्यांकन कार्य में जिले के करीब 4000 परीक्षक लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

जिले के 253 केंद्रों पर अभी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा में कुल 178261 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं पांच मार्च तक चलेंगी। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तिथि जारी कर दी है। पत्र जारी होने के बाद मूल्यांकन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि मूल्यांकन की तैयार चल रही है। शासन के निर्देशानुसार मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed