फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal of 4.5 crores for the development of Madiyahun area

Jaunpur News: मड़ियाहूं क्षेत्र के विकास के लिए 4.5 करोड़ के प्रस्ताव

Thu, 15 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Proposal of 4.5 crores for the development of Madiyahun area
मड़ियाहूं। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक की गई। ब्लाक प्रमुख रेखा यादव ने बैठक की। बैठक में प्रधान व बीडीसी सदस्यों सहित अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सदन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ नितिन कुमार ने शासन की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में सदन को बताया। जेई उग्रसेन यादव ने जल जीवन मिशन के बारे में बताया। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ को 4.5 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर सौंपा। बैठक में विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग व आंगनवाड़ी के कोई अधिकारियों के उपस्थित न होने पर क्षेत्र प्रमुख ने नाराजगी जताई। बीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा, जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed