फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal of 4.5 crores approved for development

Jaunpur News: विकास के लिए 4.5 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत

Fri, 20 Sep 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Proposal of 4.5 crores approved for development
सुइथाकला। विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के लिए 4.5 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री आवास के लिए नए लाभार्थियों का चयन करने पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की चर्चा हुई। बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों की अनुपस्थित रहने पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। बिजली, पशुपालन, कृषि व खाद्यान्न आपूर्ति विभाग के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वसम्मति से 4.5 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग के डा. विक्रांत गुप्ता ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके के सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान बनाने पर बल दिया गया। बीईओ आनंद प्रकाश शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक के 6 माह से अनुपस्थित रहने पर आक्रोश जताया। खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, रवींद्र बिंद, डाॅ. राकेश तिवारी, भीम सिंह व डॉ. उमेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed