{"_id":"66ec9dcbeddbafdcd0007fd4","slug":"proposal-of-45-crores-approved-for-development-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-122183-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर थाने का एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर थाने का एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। मुंगराबादशाहपुर थाने पर तैनात एसआई राम केवल यादव को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया।
नगर के सरायपोख्ता पुलिस चौकी के प्रभारी रहे फूलचंद पांडेय को महज 25 दिन के अंदर यहां से हटाकर चौकी प्रभारी कारागार थाना लाइन बाजार बना दिया गया। उनके स्थान पर राम गोविंद मौर्य को थाना तेजी बाजार से चौकी प्रभारी सरायपोख्ता बनाया गया।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी सुरेरी संतोष कुमार को थाना सुरेरी पर तैनात किया गया है। थाना सुरेरी पर तैनात रहे राकेश कुमार राय को चौकी प्रभारी धनियामऊ को थाना बक्शा भेजा गया है। बक्शा थाने पर तैनात रहे राहुल रंजन को चौकी प्रभारी तेजी बाजार बनाया गया है। इस बाबत एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि नियमित स्थानांतरण है, इसमें कुछ को लाइन हाजिर व कुछ का स्थानांतरण किया गया।