फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal for eight more dialysis beds sent to the government

Jaunpur News: आठ और डायलिसिस बेड का प्रस्ताव शासन को भेजा

Thu, 19 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Proposal for eight more dialysis beds sent to the government
करंजाकला। जिले के किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज), करंजाकला में अब डायलिसिस यूनिट का विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आठ और डायलिसिस बेड की स्थापना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में हंस फाउंडेशन की ओर से डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। सीमित बेड से मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या फिर उन्हें अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एक साथ आठ और मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित हो पाएगा। प्राचार्य डा.रुचिरा सेठी ने कहा कि डायलिसिस यूनिट का विस्तार न केवल मरीजों को राहत देगा, बल्कि गंभीर किडनी रोगियों की जान बचाने में भी सहायक होगा। यह कदम पूर्वांचल के मरीजों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरेगा। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने भी इस दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं। उनके सहयोग से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह एक अहम पहल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed