फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proper internet connectivity should be ensured at polling centers: DM

मतदान केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : डीएम

Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Proper internet connectivity should be ensured at polling centers: DM
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन एन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय से उपलब्ध कराया जाए। मतदान केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व अतिरिक्त व्यवस्था भी कर ली जाए। निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को पहचान-पत्र जारी करने, पोलिंग एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed