फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Promotion was achieved by hiding serious matters, now demotion

संगीन मामलों को छिपाकर बने थे इंस्पेक्टर, हुआ डिमोशन

Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Promotion was achieved by hiding serious matters, now demotion
जौनपुर। लंबे समय से विवादों में घिरे इंस्पेक्टर अमित कुमार अपने ऊपर दर्ज दुष्कर्म समेत कई संगीन मालों को छिपाकर प्रमोशन पाए थे। आरटीआई से इस बात का खुलासा होने पर उनका डिमोशन कर फिर से सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के कारण करीब तीन महीने पहले उनका तबादला वाराणसी से जौनपुर किया गया था। फिलहाल अमित कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पर दुष्कर्म, धमकाने, धोखाधड़ी जैसे 14 संगीन मामले दर्ज हैं। उनकी पत्नी ने ही आरटीआई से सूचनाएं हासिल करने के बाद पुलिस महानिदेशक से इस बात की शिकायत की थी कि अमित कुमार ने प्रमोशन के समय अपने खिलाफ दर्ज मामलों को छिपाया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर करीब डेढ़ माह पहले उनका डिमोशन कर दिया गया। इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर बने अमित कुमार वाराणसी क्राइम ब्रांच में तैनात रहे हैं। वहां दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का केस दर्ज होने के बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उस घटना के बाद ही उनका तबादला जौनपुर कर दिया गया था। आरआई रजत पाल राव ने बताया कि डेढ़ माह पहले अमित कुमार के डिमोशन का पत्र मिला था। इसके आधार पर समुचित कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed