फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Promote publicity, corona will be isolated

संभल कर करें प्रचार, कोरोना हुआ तो आइसोलेट कर दिए जाएंगे

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Promote publicity, corona will be isolated
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं एसपी राजकरन नय्यर ने शुक्रवार को शाहगंज, खुटहन, सुइथाकला और सरायख्वाजा में प्रत्याशी और ग्रामीणों के साथ बैठक की। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

अफसरों ने चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 के नियमों के पालन की हिदायत दी। कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोरोना हो गया तो पूरे प्रचार से दूर रहना पड़ेगा। उन्हें आइसोलेशन में जाना पड़ सकता है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों को सात दिन क्वारंटीन में रखें। कोरोना का परीक्षण कराएं और लक्षण दिखने पर इलाज कराएं। प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन न दें, विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े। उन्होंने प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि पोलिंग एजेंट साफ-सुथरी छवि के लोग ही बनाये जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अपने बूथों पर गड़बड़ी न होने दें। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को सूचना दें। चुनाव संबंधित सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एसपी राजकरन नय्यर ने कहा की प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के मत को प्रभावित करने वाले के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने को कहा की कही भीड़ न लगाएं। ईमानदारी एवं निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed