फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Promise fulfilled even after losing election, road is being built

चुनाव हारने के बाद भी निभाया वादा, बनवा रहे सड़क...

Sat, 08 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Promise fulfilled even after losing election, road is being built
जौनपुर। चुनाव में मिली हार की खीझ में कोई सड़क खोदवा दे रहा है तो कोई मतदाताओं पर भड़ास उतार रहा है। ऐसे माहौल में जौनपुर जिले के शेरवां ग्राम पंचायत की यह खबर सुकून देने वाली है। पंचायत चुनाव में हार के बाद भी प्रधान पद के प्रत्याशी अपने वादे को पूरा करने के लिए अटल हैं। वर्षों से मार्ग के लिए तरसते प्रजापति बस्ती में वह पहुंच मार्ग बनवा रही हैं। एक तरफ जब चुनाव जीतने के बाद भी प्रत्याशी अपना वादा भूल जाते हैं, तब हार के बावजूद महिला प्रत्याशी का वादा निभाने की पहल हर तरफ चर्चा में है।
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित गांव के प्रधान पद पर पर निजी पशु चिकित्सक जयप्रकाश यादव की पत्नी राधिका ने दावेदारी पेश की थी। प्रचार के दौरान उन्होंने गांव की प्रजापति बस्ती के लोगों से वादा किया था कि वे चुनाव जीतें या हारें, इस बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क जरूर बनवाएंगी। परिणाम आने पर राधिका को मायूसी मिली, लेकिन उन्हें लोगों से किया गया वादा याद रहा। नतीजे घोषित होने के तीसरे दिन ही उस बस्ती को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। राधिका यादव के पति पप्पू यादव बताते हैं कि वह कुछ मतों के अंतर से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात याद है। बस्ती के सभी लोगों का आशीर्वाद उनके साथ रहा। हार-जीत होती रहती है। बताया कि गांव में लगभग 29 साल से चकबंदी लंबित है। निकट भविष्य में भी इसका निस्तारण होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में बस्ती तक जाने के लिए अपनी भूमिधरी जमीन से लगभग 200 मीटर सड़क बनवाने के लिए मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। बाद में इस पर इंटर लॉकिंग भी करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed