फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Priya Saroj will contest elections with the resolve to carry forward her father's legacy.

Jaunpur News: पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी प्रिया सरोज

Mon, 15 Apr 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Priya Saroj will contest elections with the resolve to carry forward her father's legacy.
मछलीशहर। समाजवादी पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को मछलीशहर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का एलान किया। मछलीशहर से सपा ने सुप्रीम कोर्ट की युवा महिला अधिवक्ता प्रिया सरोज (25) को मैदान में उतारा है। प्रिया अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे के साथ उतर रही हैं। 2009 में इसी सीट से उनके पिता तूफानी सरोज सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वह केराकत के विधायक हैं।
विज्ञापन


मछलीशहर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में जौनपुर जिले की चार विधानसभा सीट मछलीशहर (सुरक्षित)मड़ियाहूं, जफराबाद, केराकत (सुरक्षित) के अलांवा वाराणसी की पिंडरा विधान सभा का सीट शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में पिछड़ा और दलित वर्ग का सबसे बड़ा वोट बैंक है। इसमें यादव लगभग ढाई लाख, अनु सूचित जाति ढाई लाख से अधिक, ब्राह्मण और क्षत्रिय डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन


वैश्य एक लाख तो मौर्य पौने दो लाख के आसपास है जबकि मुस्लिम मतदाता एक लाख के करीब है। इस संसदीय क्षेत्र में दलित और पिछड़ा वर्ग के मतदाता निर्णायक माने जाते रहे हैं। सपा ने अपना खोया वर्चस्व पाने के लिए गहन मंथन के बाद प्रत्याशी का चयन किया है। दलित बहुल इस सीट पर 2014 और 2019 में भाजपा को जीत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक के चुनाव परिणाम



मछलीशहर लोस सीट से साल 1962 में गणपत राम (कांग्रेस), 1967 में नागेश्वर द्विवेदी (कांग्रेस), 1971 में नागेश्वर द्विवेदी (कांग्रेस), 1977 में राजकेशर सिंह (भारतीय लोकदल), 1980 में शिव शरण वर्मा (जनता पार्टी सेकुलर), 1984 में श्रीपति मिश्रा (कांग्रेस), 1989 में शिवशरण वर्मा (जनतादल), 1991 में शिवशरण वर्मा (जनतादल), 1996 में राम विलास वेन्दाती (भाजपा), 1998 में स्वामी चिन्मयानंद (भाजपा), 1999 में सीएम सिंह (सपा), 2004 में उमाकांत यादव (बसपा), 2009 में तूफानी सरोज (सपा), 2014 में रामचरित निषाद (भाजपा), 2019 में बीपी सरोज (भाजपा) जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed