फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Private hospitals , not open OPD

निजी अस्पतालों में नहीं खुली ओपीडी

Sat, 09 May 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 09 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals , not open OPD
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के निजी चिकित्सक शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। शहर के निजी चिकित्सालयों की ओपीडी नहीं खुली। आपात चिकित्सा सेवा भी निजी अस्पतालों में बाधित रही।
विज्ञापन


मरीज पूरी तरह सरकारी अस्पतालों के भरोसे रहे। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में रोज की अपेक्षा शुक्रवार को मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल में रोज की अपेक्षा 20 फीसदी अधिक मरीज देखे गए। हड़ताल के चलते अस्पताल में पहले से भी तैयारी कर ली गई थी।

 पूर्व प्रस्तावित हड़ताल के तहत निजी अस्पतालों के डाक्टर शुक्रवार को सुबह पहले से ही भर्ती मरीजों को देखने के बाद अस्पताल छोड़ बाहर निकल गए।

अस्पतालों की ओपीडी में ताला लग गया। इस दौैरान आने वाले मरीजों को वापस कर दिया गया।निजी अस्पतालों में आपात चिकित्सा सेवा भी ठप रही।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर जिले भर के निजी चिकित्सक सुबह नौ बजे लाइनबाजार स्थित आईएमए भवन पहुंचे, जहां बैठक के बाद चिकित्सकों ने नगर में जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के साथ सभी चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम सदर शिव सिंह को सौंपा।

चिकित्सकों ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने समेत संगठन की अन्य मांगों को सरकार नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


इस मौके पर संगठन के सचिव डा. क्षितिज शर्मा, डा. मनमोहन श्रीवास्तव, डा. अरुण कुमार मिश्र, डा. अजित कपूर, डा. विनोद प्रसाद सिंह, डा. एनके सिंह, डा. हरेंद्र देव सिंह, डा. अरविंद सिंह, डा. तेज सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed