{"_id":"669658480707f910790db372","slug":"prisoner-escaped-by-slipping-off-handcuffs-while-going-to-court-in-jaunpur-police-arrested-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पेशी पर जाते समय हथकड़ी खिसकाकर फरार हुआ कैदी, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: पेशी पर जाते समय हथकड़ी खिसकाकर फरार हुआ कैदी, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:54 PM IST
सार
जौनपुर जिले में मंगलवार को पेशी के लिए कोर्ट में ले जाते समय एक कैदी हथकड़ी खिसकाकर धीरे से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा कैदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय में लॉकअप से कोर्ट पर पेशी के लिए जाते हुए आरोपी रोहित बिंद उर्फ राहुल पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। स्पेशल जज एससी-एसटी की कोर्ट में 1.30 बजे पेशी के लिए आरोपी जा रहा था। तभी मौका देख उसने धीरे से हथकड़ी सरकाई और भाग निकला।
विज्ञापन
भागते- भागते वह मुख्य मार्ग पा जा पहुंचा। सड़क से कहीं और भागने की फिराक में था कि तभी उसका पीछा कर रही पुलिस ने उसे धर दबोचा। यह मामला कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन