फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prison Minister interacted with the prisoners

Jaunpur News: कारागार मंत्री ने बंदियों से किया संवाद

Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister interacted with the prisoners
जौनपुर। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति बृहस्पतिवार को जिला कारागार में पहुंचे। मंत्री द्वारा बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को पूछा गया। इस दौरान जिला कारागार में निरीक्षण कर बंदियों में फल व आवश्यक सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों में सुधार के लिए गीता के माध्यम से उदाहरणों को समझाते हुए ज्ञानवर्धक बातें बताई। कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार दु:ख व सुख प्राप्त करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों से गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य धर्मों से संबंधित मंत्रों का जाप करने को कहा गया। साथ ही जाप से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। बंदियों को व्यक्ति के द्वारा किए गए कर्मों के भोग के सम्बन्ध में भीष्म पितामाह एवं माण्डव्य ऋषि का एक उदाहरण देकर समझाया गया। उन्होंने कहा गया कि आप जब भी कारागार से छूटकर बाहर जाए तो एक अच्छे इंसान की तरह दूसरों से व्यवहार करें और अपना जीवन अच्छे इंसान की तरह बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री द्वारा बंदियों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिए जाने के लिए एवं बंदियों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही गई, ताकि कारागार से बाहर जाने के उपरांत वें स्वावलंबी बन सकें। जिससे अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

इस मौके पर मंत्री ने कारागार में निरूद्ध सभी 42 महिला बंदियों को दिनचर्या में आने वाली आवश्यक वस्तुओं साबुन, तेल, कंघी, सेनेटरी पैड, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि का किट वितरित किया। महिला बंदियों के साथ निरूद्ध सभी छह नफर बच्चों को कपड़े, चॉकलेट व फल वितरित किया गया।
इस मौके पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed