फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal suspended for not paying bill of withdrawn amount

आहरित धनराशि का बिल नहीं देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for not paying bill of withdrawn amount
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय पिपरी बक्सा में कार्यरत प्रधानाध्यापिका नीलम यादव द्वारा वित्तीय अनियमितता बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अनियमितता की शिकायत मिलने पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जिस पर शिक्षक के निलंबन की कार्यवाही की गई। जांच पाया गया कि प्रधानाध्यापिका ने अनधिकृत एवं अनियमित तरीके से 150000 कंपोजिट ग्रांट की धनराशि एवं 30000 की धनराशि एमडीएम खाते से आहरित किया है। खातों से आहरित किए गए धनराशि का प्रधानाध्यापिका के पास कोई भी बिल वाउचर नहीं मिला। जांच टीम के समक्ष को बिल प्रस्तुत नहीं प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जिस पर प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशन में विद्यालयों की निरीक्षण, मध्याह्न भोजन का संचालन, साफ-सफाई, पठन-पाठन तथा छात्र छात्राओं के लर्निगिं आउटकम्स में सुधार के लिए जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीम द्वारा शनिवार को जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण प्रेरणा एप के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में अनुपस्थित 35 प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षामित्र अनुदेशकों पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण तिथि का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed