फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal made in jaunpur children sit the ground give exam

Jaunpur News: निर्दयी प्रधानाचार्य ने बच्चों को जमीन पर बैठा कर दिलवाई परीक्षा, बीएसए बोले- होगी कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2024 09:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 09:51 PM IST
सार

Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों ने परीक्षा देना शुरू ही किया था कि किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विद्यालय की यह दशा यह बता रही है कि बड़ागांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में कूड़े का ढेर लगा है। पेड़ की पत्तियां झड़कर नीचे गिरी हुई है।

विज्ञापन
Principal made in jaunpur children sit the ground give exam
प्राथमिक विद्यालय परिसर में जमीन पर बैठे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया। परीक्षा में नकल न हो पाए इसलिए प्रधानाचार्य रामयश विश्वकर्मा ने बच्चों को बाहर जमीन पर बैठाकर परीक्षा दिलवाई। जबकि विद्यालय में बैठने के लिए बेंच, टाट आदि की व्यवस्थाएं हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में बच्चों के बैठने-उठने व पढ़ने आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं हैं। इसके बाद भी बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर इतने संजीदा हैं कि प्रधानाचार्य ने जब बच्चों को बाहर बैठने का आदेश दिया तो बच्चे बाहर कूड़े के ढेर पर बैठ गए और परीक्षा दी। बच्चों ने परीक्षा देना शुरू ही किया था कि किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विद्यालय की यह दशा यह बता रही है कि बड़ागांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में कूड़े का ढेर लगा है। पेड़ की पत्तियां झड़कर नीचे गिरी हुई है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक रामयश विश्वकर्मा ने बताया कि मनरेगा में तैनात सफाई कर्मी सप्ताह या पंद्रह दिन पर विद्यालय में आता है। साफ-सफाई कर कूडे़ का ढेर लगाकर चला जाता है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर सफाई कर्मी आकर अभद्र व्यवहार भी करता है। एक सप्ताह से सफाई कर्मी विद्यालय की साफ-सफाई करने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत पूछे जाने पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि वायरल वीडियो देखने को मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed