फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Price is so much that you can put nuts instead of tomatoes: Kalpana

दाम इतना कि टमाटर की जगह डाल सकती हैं मेवा : कल्पना

Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Price is so much that you can put nuts instead of tomatoes: Kalpana
जौनपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आलू टमाटर के भाव बिक रहा है, जबकि टमाटर का भाव इतना हो गया है कि आप चाहे तो उसकी जगह मेवा डाल सकती है। आज महंगाई में रसोई का खर्च चलाना महिलाओं के लिए भारी हो गया है। वह बृहस्पतिवार को नगर के एक लॉन में आयोजित बसपा महिला प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना होगा। उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी, वह किसी से कम नहीं है, क्योंकि हमारी संख्या 50 प्रतिशत है। मौजूदा सरकार में महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहा अपराध यह दिखाता है कि सरकार महिला सुरक्षा पर कितनी संजीदा है। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उस सरकार में गुंडागर्दी की जाती थी, जबकि इस सरकार में पुलिसिया पावर दिखाकर रोको और ठोको की नीति पर कार्य किया जा रहा है। बसपा के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अब विकास की तमाम घोषणाएं महज प्रचार-प्रसार में सिमट कर रह गई हैं। युवाओं का भविष्य अभी भी अंधकारमय है। इस दौरान महंत अवधेश चंद्र भारद्वाज, जफराबाद प्रभारी डा. संतोष मिश्र और बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed