फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Previous semester exams, preparations fast

पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं दो से, तैयारियां तेज

Mon, 22 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Previous semester exams, preparations fast
करंजाकला (जौनपुर)। पूविवि से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं दो मार्च से होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए विवि में तैयारियां तेज हो गई है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने के लिए 24 फरवरी तक का मौका दिया गया है। संस्थागत भूतपूर्व कैरीफार्वड बीएड, एमएड, बीपीएड, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर सत्र 2019-21 तथा एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीसीए प्रथम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन आनलाइन आवेदन फार्म 18 फरवरी तक भरे जाने थे।
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 24 फरवरी तक आवेदन भरे जाएंगे। कॉलेज विश्वविद्यालय में हार्डकापी, नामिनल रोल 25 से 26 फरवरी तक जमा करेंगे। कॉलेज समस्त शुल्क अपने लॉगिन से ऑनलाइन जमा करेंगे। इसकी पर्ची उन्हें विवि के लेखा विभाग में जमा की जाएगी। इसका सत्यापन भी कराना होगा। प्रवेश पत्र शुल्क जमा होने के बाद दिया जाएगा। परीक्षा अधीक्षक विजय सिंह जायसवाल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक दूसरी पाली में 1.30 बजे से 4.30 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed