{"_id":"6a664daf802bd844df0a7315","slug":"president-rajiv-srivastava-and-his-executive-committee-took-the-oath-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-159841-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और उनकी कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और उनकी कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन
लायन्स क्लब जौनपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारी। क्लब
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर मेन का 42वां शपथ ग्रहण समारोह नगर के होटल रिवर व्यू में संपन्न हुआ। इसमें समाज सेवा में तत्पर रहने को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और उनकी कार्यकारिणी ने शपथ लिया।
मुख्य अतिथि उदय चंदानी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा, उमेश चंद्र कक्कड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना किया, अपर्णा श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना पढ़ी। अतिथियों का स्वागत राकेश श्रीवास्तव ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सचिव योगेश साहू ने पिछले सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां बताई।
शपथ ग्रहण अधिकारी उमेश चंद्र कक्कड़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनिल गुप्ता, योगेश साहू, पीआरओ इश्तेयाक संजय खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील अग्रहरी को शपथ दिलाई। इसके साथ ही पैट्रन दिनेश टंडन, प्रशासक सै. मो. मुस्तफा, एडवाइजर अरुण त्रिपाठी, निदेशक शिवानंद अग्रहरि, आरपी सिंह, नरेश सेठ, परमजीत, रंजीत सिंह, डायबिटीज अध्यक्ष डॉ. वीएस उपाध्याय, मार्केटिंग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, हंगर अध्यक्ष राम कुमार, पर्यावरण संरक्षण अध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, टीकाकरण अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन वर्मा, टीबी अध्यक्ष शकील अहमद, सर्विस अध्यक्ष अजय आनंद , एलसीआईएफ डॉ. एनके सिन्हा, चाइल्डहुड कैंसर डॉ अजीत कपूर, वीजन अध्यक्ष अमित पाण्डेय व संजय श्रीवास्तव, परमानेंट प्रोजेक्ट अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, रीडिंग एक्शन प्रोग्राम अध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, लायन टेमर सुभाष चौरसिया, ब्लड डोनेशन डॉ. संदीप मौर्य, लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, लियो सचिव पवन वर्मा, लियो कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव ने शपथ ली। डॉ. क्षितिज शर्मा ने तीन नए सदस्यों डॉ ओपी सिंह, डॉ. मानस गुप्ता, विजय साहू को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मैं क्लब की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। आभार ऋषि श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। संचालन सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।