फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prerna Livelihood Promotion Center

Jaunpur News: प्रेरणा आजीविका संवर्धन केंद्र का 1261 ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण

Tue, 02 May 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Prerna Livelihood Promotion Center
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक और पहल की गई है। इसके लिए मनरेगा से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रेरणा आजीविका संवर्धन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 1261 ग्राम पंचायतों में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। 376 गांवों में कार्य शुरू भी करा दिया गया है। प्रति शेड के निर्माण में एक लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में 13 हजार 571 स्वयं सहायता समूह है। प्रति समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हैं। अब अनपढ़ और कम पढ़ी-लिखी महिलाएं भी दूसरी नौकरी पेशे वाली महिलाओं की तरह आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब ऐसे समूह की महिलाओं को जिनके कर्ता-धर्ता का कोरोना काल के दौरान मौत हो गई हो, कमाने वाले उनके घर में न हों, उनके जीविकोपार्जन के लिए मनरेगा की ओर सभी ग्राम पंचायतों में प्रेरणा आजीविका संवर्धन केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू
बदलापुर 12, बक्शा 27, बरसठी 20, धर्मापुर 16, डोभी 11, जलालपुर 13, करंजाकला 19, केराकत 14, खुटहन 24, मछलीशहर 18, महाराजगंज 10, मडियाहूं 21, मुप्तीगंज 12, मुंगराबादशाहपुर 16, रामनगर 20, रामपुर 23, शाहगंज 25, सिकरारा 15, सिरकोनी, 28, सुइथाकला 17, सुजानगंज की 15 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रेरणा आजीविका संवर्धन केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। अभी तक 1261 ग्रामपंचायतों में जगह चिह्नित कर ली गई है। इसमें से 376 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करा दिया गया है। 2020 के बाद जिस परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की कोरोना से या अन्य किसी कारण मौत हो गई है, उनको आजीविका देना केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। - भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed