फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations to install tricolor in 20 crore houses of the district

जिले के 20 करोड़ घरों में तिरंगा लगाने की तैयारी

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations to install tricolor in 20 crore houses of the district
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में बोलते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के लिए पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्यादातर घरों पर तिरंगा लगाने की योजना बनाई गई। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यक्रम की शुभारंभ किया। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा योजना के तहत 9 अगस्त क्रांति दिवस से 7 दिन तक इस अभियान के निमित्त प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिले में एक संयोजक एक सहसंयोजक, एक आईटी पदाधिकारी 3 लोगों की टीम बनाई जा रही है। इसी प्रकार मंडल में 3 लोगों की टीम तथा शक्ति केंद्र में एक संयोजक, बूथ पर एक संयोजक तिरंगा अभियान के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा सहित पार्टी के सभी मोर्चो 9 से 11 अगस्त तक कस्बा, बाजारों में और शहरों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। आगे आगे डीजे जिसमें रघुपति राघव राजा राम एवं वंदे मातरम धुन बचता रहेगा। 11 से 13 तक प्रभात फेरी गांव-गांव और शहरी क्षेत्र में वार्डों में निकाली जाएगी। तिरंगा हाथ में लेकर 9 तारीख से 15 तारीख के बीच भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों की मूर्ति पर स्वच्छता के साथ ही पुष्प चढ़ाने का कार्य होगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा लगाने का कार्य शुरू होगा। घरों में सबसे छोटे बच्चे द्वारा झंडा लगाने का कार्य सेल्फी के साथ सोशल मीडिया पर लोड करने के आग्रह के साथ किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है तथा प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। तीन दिनों तक सभी मंडलों में प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। बैठक में जिला महामन्त्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह,राजेश्वरी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed