फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations started for flood relief and relief

बाढ़ से बचाव व राहत के लिए तैयारी शुरू

Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for flood relief and relief
जिले में बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले माह के अंतिम सप्ताह में बैठक भी कर ली गई है। वहीं तहसील प्रशासन व अन्य विभागों बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले से होकर पांच नदियां बहती हैं। जिसमें आदि गंगा गोमती, पीली, सई, बसुई व वरुणा नदी शामिल हैं। इन नदियों में बारिश के मौसम में बाढ़ आने की संभावना रहती है। बाढ़ से आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए समस्या पैदा होती है। जिले में वर्ष 1985 में बाढ़ आई थी, जिसमें काफी जन धन की हानि हुई थी। इसके बाद जिले में अभी तक उतनी भीषण बाढ़ नहीं आई है। हालांकि हर साल गंगा का जल स्तर बढ़ने से गोमती नदी में दबाव बढ़ता है। गोमती का जलस्तर पर बढ़ने पर केराकत व बदलापुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ आती है, लेकिन सिर्फ खेत व फसलें ही डूबती हैं। गांवों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इसके बावजूद हर साल जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए तैयारी करता है। इसी क्रम में प्रशासन की तरफ से इस साल भी बाढ़ से बचाव व राहत की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिंचाई, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है। सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार को भ्रमण कर नावों व गोताखोरों सहित अन्य व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल बाढ़ प्रभावित 239 गांवों को चिह्नित किया गया गया था। साथ ही 6326 हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित होने वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया था। साथ ही 33,708 लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए 47 गोताखोर, 127 नाविक और 58 बाढ़ चौकियां बनाई गई थीं।
विज्ञापन

जिले के सभी तहसीलों के 239 गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका जताई जाती है। इसमें सदर तहसील में गोमती नदी से 56 व सई नदी से 23, मड़ियाहूं तहसील में सई नदी से 18 व बसुई नदी से 7, मछलीशहर तहसील में सई नदी से 15 व बसुई से 12, शाहगंज तहसील में गोमती नदी से चार, केराकत तहसील में सई, गोमती व पीली नदी से 73, बदलापुर तहसील में सई, गोमती से 31 गांवों के प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर कार्ययोजना तैयारी की जाती है। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रामप्रकाश का कहना है कि बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते 28 अप्रैल को बैठक कर बाढ़ के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी करने को लेकर चर्चा भी की जा चुकी है। सभी संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाने और एसडीएम व तहसील को भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि बारिश के मौसम में बाढ़ आने पर नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed