फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations complete to deal with floods, 43 villages are affected

बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, प्रभावित होते हैं 43 गांव

Mon, 28 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete to deal with floods, 43 villages are affected
क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोमती, पीली व सई नदी में बाढ़ आने पर इस समस्या से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम कर लिया है। इन तीनों नदियों में पूर्व में आई बाढ़ से 43 गांव प्रभावित होते रहे हैं। इस दौरान गांव डूब जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों के अलावा नाव व गोताखोरों की तैनाती कर ली है।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाने के लिए 12 राहत चौकियां बनाई गई हैं। गोमती नदी में बाढ़ आने की स्थिति में बचाव के लिए प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर में बनायी गयी चौकी पर एक नाव, एक ट्रक तथा एक ट्रैक्टर की व्यवस्था की गयी है। प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी पर पांच नाव, एक ट्रक, एक ट्रैक्टर, जूनियर हाईस्कूल जोखापुर में दो नाव, एक ट्रैक्टर, जूनियर हाईस्कूल अर्जुनपुर में चार नाव व एक ट्रैक्टर, प्राथमिक विद्यालय गजेंद्रपुर में एक नाव व एक ट्रैक्टर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर में एक नाव व दो ट्रैक्टर, प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर में आठ नाव, एक ट्रक व दो ट्रैक्टर लगाए गए हैं। पीली नदी से प्रभावित होने वाले सात गांवों की सुरक्षा के लिए लेदुका बाजार में बनायी गयी चौकी पर पांच नाव, एक ट्रक व दो ट्रैक्टर लगाए गए हैं। सई नदी से प्रभावित 27 गांवों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय तुरकौली में तीन नाव, एक ट्रक व एक ट्रैक्टर, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर स्थित खुटहनी में सात नाव, एक ट्रक व एक ट्रैक्टर, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में तीन नाव, एक ट्रक व दो ट्रैक्टर तथा प्राथमिक विद्यालय कन्धीकला में एक नाव, एक ट्रक व एक ट्रैक्टर लगाया गया है। एसडीएम अमिताभ यादव ने बताया कि इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य अधीक्षक, पूर्ति निरीक्षक को आपातकालीन सेवा लोगों में उपलब्ध कराने के लिए एलर्ट कर दिया गया है। एसडीएम बदलापुर अमिताभ यादव का कहना है कि बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं। नाव व नाविकों सहित गोताखोरों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

---
बाढ़ से ये गांव होते हैं प्रभावित
बदलापुर। बाढ़ आने से बदलापुर तहसील के 43 गांव प्रभावित होते हैं। इनमें सई नदी में बाढ़ आने पर पोखरा, तुर्कौली, केवटली, दउदहा, चेती, सराय पड़री, एकहुआ, फत्तूपुर, मोलनापुर असरोपुर, केठुआ , बेसारे, भगवानपुर, राजेपुर, रमदेइया, राईपुर, गौरा, बेसहपुर, थनवा, कल्याणपुर, बेलासन, रामपुर, भरथरी, कलछुली, जनौर, गोठवा, कंधीकला गांव प्रभावित होते हैं। गोमती नदी में बाढ़ आने पर मेढ़ा, डड़ारी, डीह डड़ारी, माधवराम पट्टी, बघाड़ी कला, बघाड़ी खुर्द, लारपुर, जमऊपट्टी, हरिसिंह पट्टी, कनकपुर, आराजी अनुसार, पूरा रजवार, नौरंगाबाद, कछौरा, जगदीशपुर, गजेंद्रपुर, अहियापुर, तिलवारी बड़सरा, सम्मनपुर , राउतपुर, रमनीपुर, कृष्णापुर, भेलूपुर, गोपालापुर, सियरा वासी, गुलरा, शाहपुर सानी, कम्मरपुर , लग्गूपुर, वीरपाल पुर, कुशहा, बड़ेरी, देनुआ, भूपति पट्टी, बीबीपुर कोड़र कला, करनपुर, डड़वा, गौरा, कोड़रर खुर्द गांव प्रभावित होते हैं। इसी तरह से पीली नदी में बाढ़ आने पर लेदुका , छंगापुर, बरबसपुर, सलामतपुर, चंवरी, वेलावा बक्खोपुर गांव प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed