फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparation for mid term exam begins, exam schedule is being prepared in colleges.

Jaunpur News: मिड टर्म परीक्षा की तैयारी शुरू, कॉलेजों में बन रहा परीक्षा कार्यक्रम

Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Preparation for mid term exam begins, exam schedule is being prepared in colleges.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी विभाग परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम बना रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षा से पहले ही मिड टर्म और इंटरनल प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए खाका तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 11 नवंबर में कराने के लिए तिथि प्रस्तावित कर दी है। गाजीपुर और जौनपुर जनपद के करीब 586 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें गाजीपुर के 364 और जौनपुर के 222 महाविद्यालय शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो परीक्षा में करीब ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासन से तय कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं समय से शुरू करा दी जाएंगी। विश्वविद्यालय की तैयारी के साथ ही कॉलेज भी मिड टर्म परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं। विभागों को सचेत कर दिया गया है कि वह पेपर बनाकर समय से मिड टर्म परीक्षा करा लें। टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में कराने के लिए प्रस्तावित किया है। इससे पहले ही मिड टर्म और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। प्रयास है कि इस माह के अंतिम सप्ताह से विभाग अपनी परीक्षाएं कराना शुरू कर देंगे। राजा श्री कृष्णदत्त महाविद्यालय में भी मिड टर्म परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed