फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pregnant woman dies during treatment; negligence alleged.

Jaunpur News: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment; negligence alleged.
प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
जौनपुर। खुटहन में अस्पताल रोड स्थित किरण अस्पताल में उपचार के दौरान छह महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अस्पताल बंद कर भाग गए। गुस्साए परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थी। परिजनों का कहना है कि गर्भधारण के बाद से उनका इलाज किरण अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उपचार शुरू होने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय दर्द और बढ़ गया।परिजनों के मुताबिक शाम के समय चिकित्सक लक्ष्मी को जिले के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से आधी रात के बाद उन्हें वापस लाया गया और बताया गया कि आपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिवार वालों और अस्पताल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। मृतका के पति रिंकू ने थाने पहुंच चिकित्सक तथा कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपों के आधार पर गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed