फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prayagraj Gorakhpur highway remained closed for three hours due to falling of trees

Jaunpur News: पेड़ गिरने से प्रयागराज गोरखपुर राजमार्ग तीन घंटे रहा बंद

Mon, 05 Aug 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Gorakhpur highway remained closed for three hours due to falling of trees
मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर रविवार की भोर में नगर के कमालपुर के पास 100 वर्ष पुराना एक विशालकाय नीम का पेड़ तेज हवाओं व हल्की बारिश के चलते सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इससे दोनों तरफ का आवागमन बंद हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने तीन घंटे बाद की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को किनारे किया। तबजा सका वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। शनिवार शाम से ही तेज हवाओं के साथ ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी। इसके चलते जहां कई फीडरों पर लाइट भी काफी समय के लिए प्रभावित हुई। वहीं तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते इटहरा भीखपुर फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे तक प्रभावित रही। इसी बीच बीते भोर में ही प्रयागराज गोरखपुर हाइवे पर तेज रफ्तार हवाओं और हल्की बारिश से नीम का विशालकाय पेड़ भी गिर गया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई। स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम को बुलाकर पेड़ को मार्ग किनारे कराया। सभासद संजय साहू, सभासद बैजनाथ व अन्य के सहयोग से वन विभाग व पुलिस ने सैकड़ों वर्ष पुराना पेड़ को सड़क से किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed