फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prajapati Samaj took a pledge to save the constitution

Jaunpur News: प्रजापति समाज ने संविधान बचाने का लिया संकल्प

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prajapati Samaj took a pledge to save the constitution
मुंगराबादशाहपुर। विधानसभा क्षेत्र के सरायबीका स्थित एक स्कूल में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रजापति समाज ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। ज़िले की सीमा पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बुके एवं फूल मालाओं से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सरायबीका स्थित निजी स्कूल में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सर्वाधिक पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है। पीडीए समाज का हक अधिकार सुरक्षित नहीं रह गया है। जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक पंकज पटेल, मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, लाल बहादुर यादव, श्रद्धा यादव ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक अरुण प्रजापति ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया। संचालन आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन

भारतीय समता समाज पार्टी की हुई बैठक -रामनगर। परशुरामपुर बाजार में रविवार को भारतीय समता समाज पार्टी की बैठक हुई। इसमें महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मानने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डाॅ.संजीव कुमार प्रजापति ने कहा कि पार्टी हर दिन गरीबों, पिछड़ों शिल्पकारों की लड़ाई लड़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंद्र कुमार प्रजापति के निर्देश पर 15 सितंबर को देशभक्त भारतीय संविधान सभा के सदस्य, पद्मश्री डॉ.रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाएगी। डाॅ.संजीव सभी को रत्नप्पा की स्मृति चिह्न देकर सभी से निवेदन किए कि महापुरुषों की तस्वीर सभी लोग अपने घरों में लगाए और उनके पद चिह्नों पर चले। 27 जुलाई को सादुल्लापुर दौड़ी गांव में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई जाएगी। आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रजापति, पूर्व प्रधान जिलाध्यक्ष रामपदारथ प्रजापति, चंदन महाकाल, डा.सिंटू, बीडीसी सोनू, जिला संयोजक बेचूलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed