फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pradhan's performance against BDO

प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's performance against BDO
प्रदर्शन्‍ करते प्रधान
धन वसूली का आरोप लगाते हुए प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को दर्जनों ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय पर राज बहादुर यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ द्वारा विकास कार्यो में धन की मांग की जाती है। पैसा नहीं देने पर कंप्यूटर आपरेटर से फिडिंग करने से मना कर दिया जाता है। मनरेगा के कार्यों के सत्यापन करने में कमीशन की मांग की जाती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में भी धन की मांग होती है। बीडीओ द्वारा अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसी स्थित में विकास कार्य कराना सम्भव नहीं हो पा रहा है। प्रधानों ने चेतावनी दिया है कि खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण किया जाए अन्यथा एक सप्ताह बाद ब्लाक मुख्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। उधर, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि सभी आरोप निराधार है। कुछ लोग  फर्जी भुगतान कराने की दबाव बना रहे हैं। भुगतान नहीं करने पर वसूली कराने का आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण पांडेय, बाबूलाल यादव, सलाउद्दीन, समरनाथ यादव, सन्तोष यादव, समर बहादुर, शान्ती, गयासुद्दीन, तवरेज, अजीत यादव, काली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed