फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pradhan's killer appears in court jaunpur police

जौनपुर: पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ प्रधान का हत्यारोपी

Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's killer appears in court jaunpur police
जौनपुर। मखमेलपुर के निवर्तमान प्रधान राजकुमार यादव की हत्या में नामजद उभाष यादव ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले 22 दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर वह अचानक कोर्ट में हाजिर हो गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोंधी शाहगंज ब्लॉक के मखमेलपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान राजकुमार यादव की 16 फरवरी को सरायख्वाजा गांव के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने वारदात को दुस्साहसिक ढंग से तब अंजाम दिया, जब राजकुमार जौनपुर से घर लौट रहे थे। घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर पूर्वांचल विवि में राज्यपाल का भी कार्यक्रम था। वारदात के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाते हुए पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया था। इस मामले में मृतक राजकुमार यादव के पुत्र ने मुख्य आरोपी सतीश सिंह समेत गांव के उभाष यादव और एक अज्ञात को नामजद किया था। वारदात के 22 दिनों बाद भी पुलिस किसी का सुराग नहीं लगा पाई। मंगलवार को उभाष यादव ने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में हाजिर होकर अर्जी दी। सीजेएम विकास ने उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed