{"_id":"612d20bd8ebc3e79f250f13e","slug":"power-cut-in-132-government-offices-jaunpur-news-vns6088466147","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी
विज्ञापन
चलाकर जिले के ऐसे सरकारी कार्यालयों का बिजली कनेक्शन काटा, जिनका बिजली बिल बाकी था। शहर के तकरीबन 132 सरकारी कार्यालयों का पांच करोड़ 36 लाख 66 हजार 995 रुपया बिजली बिल का बाकी है, जिनका बिजली का कनेक्शन काटा गया। अभियान सुबह से शुरू होकर शाम तक चला।
सरकारी विभागों में बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए पैसा आया हुआ है, लेकिन जिम्मेदार बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम के प्रबंध निदेशक वाराणसी ने सोमवार को अभियान चलाकार ऐसे सरकारी कार्यालयों का बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है, जिनका बिजली का बकाया है, जिसके क्रम में जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में अभियान चलाकार पीडब्ल्यूडी,जिला पंचायत, जिला आपूर्ति, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, सहित तकरीबन 132 सरकारी कार्यालयों का बिजली कनेंक्शन काटा गया। हालांकि छुट्टी रहने से बकाया बिजली बिल की वसूली नहीं हों पाई।
मड़ियाहूं: एसडीओ संजय गुप्ता के अनुसार छह सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी गई। जिसमें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का तीन लाख, वन विभाग का एक लाख, प्राथमिक पाठशाला मिरदहा का एक लाख 10 हजार, कोतवाली का एक लाख, तहसील का 4 लाख 50हजार, प्राथमिक पाठशाला रानीपुर का एक लाख का बकाया होने के कारण बिजली कनेक्शन काटा गया। बरईपार: मुगराबादशाहपुर ब्लॉक के 70 विद्यालय, सुजानगंज के 20 विद्यालय व मछलीशहर ब्लॉक के 19 विद्यालयों का बिजली का बिल बकाया है। जिनका बिजली कनेक्शन काटा गया। मछलीशहर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तहसील का 14 लाख 65 हजार बिजली का बिल बकाया है, जिस पर बिजली कनेक्शन काट दी गई, लेकिन बकाया बिल जमा करने के आश्वासन पर बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया है। केराकत: एसडीओ रमेश कुमार वैश्य ने बताया कि बिजली का बिल बकाया रहने पर 14 परिषदीय विद्यालयों और दो आईटीआई स्कूल की बिजली काटी गई है। इन स्कूलों का 22 लाख रुपया बिजली बिल का बकाया है। बदलापुर: एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि 85 परिषदीय विद्यालयों, 22 पंचायत भवनों व 22 आंगनबाड़ी केंद्रों का बिजली कनेक्शन काटा गया। शाहगंज: एसडीओ रौशन जमीर ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण बिजली का बिल बकाया रहने वाले सरकारी कार्यालयों का कनेक्शन नहीं काटा गया है।
विज्ञापन
वर्जन...
- जिन सरकारी कार्यालयों का बिजली का बिल बकाया है, उनका बिजली कनेक्शन काटा गया है। इस दौरान डीएम, थाना व अस्पताल के बिजली कनेक्शन नहीं काटे गए हैं। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकारी कार्यालय बकाया बिल जमा नहीं कर देते हैं। बकाया बिल जमा करने पर बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। - नजम अहमद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय