फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power crisis: Roasting and tripping robbed us of sleep, 18 hours on paper... not even 8 hours in reality

बिजली संकट : रोस्टिंग और ट्रिपिंग ने छीनी रातों की नींद, कागजों पर 18 घंटे... हकीकत में 8 घंटे भी मयस्सर नहीं

Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power crisis: Roasting and tripping robbed us of sleep, 18 hours on paper... not even 8 hours in reality
जौनपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते लोड ने जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शासन की ओर से तय रोस्टर के दावों के उलट, शहर से लेकर गांवों तक अघोषित कटौती का दौर जारी है। उमस भरी गर्मी में हर आधे घंटे पर हो रही ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शहर के सहकारी कॉलोनी में रविवार को जर्जर पोल गिरने से करीब 100 घरों की बत्ती 7 घंटे तक गुल रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी बदतर है। मछलीशहर के जमालपुर फीडर में शनिवार रात 6 घंटे के भीतर 8 बार बिजली कटी। मड़ियाहूं, गौराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज और सिकरारा जैसे क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से लोग पूरी रात सोने को तरस रहे हैं। चंदवक और केराकत के ग्रामीण इलाकों में भी शनिवार पूरी रात बिजली आंख-मिचौली खेलती रही। प्रभावित इलाके : मछलीशहर, मड़ियाहूं, गौराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज, सिकरारा, चंदवक, केराकत, बजरंगनगर, सिंगरामऊ और रामपुर।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed