{"_id":"601bef938ebc3e27e53d4910","slug":"poster-and-model-explained-the-horrors-of-cancer-jaunpur-news-vns5727215132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर और मॉडल से समझाई कैंसर की भयावहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर और मॉडल से समझाई कैंसर की भयावहता
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम हुए। विद्यालयों में पोस्टर और मॉडल सजाकर लोगों को कैंसर की भयावहता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान तंबाकू, सिगरेट के सेवन से बचने की सलाह दी गई। सतर्कता और प्रारंभिक चरण में पहचान को ही कैंसर से सुरक्षित रहने का उपाय बताया।
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में बायो टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल, पोस्टर, बैनर के माध्यम से कैंसर के विविध रूपों को प्रदर्शित किया। दोहरा के सेवन से जिले में मुख कैंसर के मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए इससे लोगों को सचेत करने की अपील की। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि सभी लोग मिलकर जौनपुर को इस समस्या से मुक्ति दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने छात्रों से अपनी जीवन शैली में सकारात्मक और सार्थक बदलाव लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ अभय कुमार गुप्ता, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ संजय विश्वकर्मा, डॉ जीवन यादव, डॉ केके सिंह, डॉ मयंक, अहमद अब्बास खान, राजबहादुर आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के रुहट्टा स्थित केयर डेंटल स्पेशलिटी सेंटर पर गोष्ठी में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य ने कहा कि मुख में होने वाले कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कैंसर रजिस्ट्रेशन प्रोगाम 2020 के अनुसार 6 लाख 70 हजार पुरुष और 7 लाख 12 हजार महिलाएं कैंसर से पीड़ित हैं। इसमें 56 प्रतिशत मरीज मुख कैंसर के हैं। मुख में किसी तरह का धब्बा अथवा दाग दिखने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इस मौके पर अवेधश गिरी, उदय कुमार सिंह, भृगुनाथ पाठक, सत्येंद्र अग्रहरि, मोहित आदि मौजूद रहे। अतुल जायसवाल ने आभार जताया। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता गोष्ठी का उद्घाटन प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से दूर रहकर हम कैंसर से बच सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सिंह ने विश्व कैंसर दिवस की थीम ’मैं हूं और मैं रहूंगा’ पर प्रकाश डाला। उप प्रबधंक मधुलिका सिंह, सीमा सिंह, अरुण श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, सरोज सिंह, प्रभा सिंह, पूनम सिंह, दिनेश चंद दुबे, मंजू श्रीवास्तव, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।