फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Post mortem report confirms murder by strangulation along with rape, all four accused arrested

Jaunpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के साथ गला दबाकर हत्या की पुष्टि, चारों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms murder by strangulation along with rape, all four accused arrested
कोतवाली क्षेत्र में मुस्तफाबाद बाजार के निकट स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी का शव उतराया हुआ मिला था। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों व एक युवती पर किशोरी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया था। शनिवार को किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि किशोरी की मौत शव मिलने से एक दिन पूर्व हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक किशोरी के पिता ने कोतवाली में बीते 20 नवंबर को पुत्री के गायब होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया था। किंतु मृतक के पिता के अनुसार पुलिस ने रेहान, मन्नान व फिरदौस को बृहस्पतिवार की शाम रुपये लेकर छोड़ दिया था। इसके बाद तीनों ने उनकी बेटी का अपरहण कर दुष्कर्म किया और तालाब में फेंक दिया। मृतक के पिता के अनुसार बृहस्पतिवार को वह रेहान के घर गया था। जहां घर पर उसकी बहन रुखसार ने फोन पर मेरी बेटी से बात भी कराई थी। इसके बाद उसने पुलिस के दबाव में मोबाइल नंबर दिया था, किंतु बाद में बंद हो गया। शुक्रवार सुबह बाजार स्थित तालाब के पास बेटी का शव प्राप्त हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है। मामले की विवेचना कर रहें क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed