फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Poor progress in delivery of CHC Sujanganj, Baksha, Dobhi and Suithakala

Jaunpur News: सीएचसी सुजानगंज, बक्शा, डोभी व सुइथाकला की प्रसव में प्रगति खराब

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poor progress in delivery of CHC Sujanganj, Baksha, Dobhi and Suithakala
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉकवार सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव की समीक्षा करते हुए ऐसे ब्लॉक सुजानगंज, बक्शा, डोभी, सुइथाकला सहित अन्य की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की व शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सुजानगंज, महाराजगंज, मछलीशहर, सिरकोनी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के तहत ऐसे क्षेत्र जिन्हें सर्टिफिकेशन प्रमाणित किया गया है, वहां के संबंधित ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, दीपिका सिंह, लीलावती सहित अन्य द्वारा सहयोग प्रदान करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed