फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Poonam's moonlight shows nectar juice

पूनम की चांदनी में बरसा अमृत रस

Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Poonam's moonlight shows nectar juice
जौनपुर। शरद पूर्णिमा शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूनम की चांदनी में देर रात आसमान से बरसते अमृत रस को पाने के लिए लोग लालायित रहे। घरों में खीर बनाकर उसे आंगन व छत पर रखा गया। देर रात प्रसाद के तौर पर इसका सेवन किया। स्नान-दान की पूर्णिमा 31 अक्तूबर को है।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी ने बताया कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और पूरी रात अमृत की बारिश होती है। इससे पूरा आकाश निर्मल हो जाता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणों से शरीर निरोग्य हो जाता है। शरद पूर्णिमा का समय शुक्ल चतुर्दशी की शाम 5:25 बजे तक है और उसके बाद पूरी रात पूर्णिमा है। इस रात मंद गति से बहने वाली शीतल हवाएं वातावरण को निर्मल बना देती है। शास्त्रों के अनुसार इस रात लक्ष्मी की पूजा कर दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। पूर्णिमा का काल शाम से शुरू होने के कारण स्नान-दान की पूर्णिमा 31 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed