{"_id":"64457914eab9202f8202e3db","slug":"polling-personnel-will-get-masks-and-sanitizer-jaunpur-news-c-20-1-168650-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मतदान कार्मिकों को मास्क व हर बूथ पर मिलेगा सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मतदान कार्मिकों को मास्क व हर बूथ पर मिलेगा सैनिटाइजर
विज्ञापन
चुनाव आयोग की तरफ से नगरीय निकाय चुनाव में मतदान कार्मिकों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिससे कोरोना से बचाया जा सके, प्रत्येक मतदान कार्मिकों को मास्क दिया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था रह सके। संभावना है कि मतदान नजदीक आने पर मतदाताओं के लिए भी कुछ उपाय किया जा सकता है।
जिलेभर के 12 नगरीय निकाय में अध्यक्ष के 12 पदों व सभासद के 208 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए इन निकायों में 442 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहेंगे। इसमें पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय को प्रत्येक मतदान कार्मिकों को मास्क व प्रत्येक बूथ पर एक लीटर सैनिटाइजर दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल मिलाकर दो हजार 68 मतदान कार्मिकों को मास्क दिया जाएगा। साथ ही 488 मतदान स्थल पर एक लीटर सैनिटाइजर दिया जाएगा। जिससे काफी हद तक कोरोना से बचाया जा सके। एक मास्क के पीछे चुनाव आयोग दो रुपये खर्च करेगा, इस हिसाब से 4136 रुपये मास्क पर व एक लीटर सैनिटाइजर पर 130 रुपये खर्च करना है, जिससे 63 हजार 440 रुपये खर्च होंगे। जिले में कोरोना के अब तक 51 मामले सामने आए, जिसमें 35 केस अभी भी एक्टिव है। मतदान तक आते-आते स्थिति और भी भयावह होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
........................................................
वर्जन ...
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में कोरोना से बचाव के लिए मतदान कार्मिकों के लिए एक मास्क व हर बूथ पर एक लीटर सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। आगे जो भी निर्देश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।