फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Polling parties will leave today, voting tomorrow

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल

Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today, voting tomorrow
जौनपुर। जिले के तीन प्रधान पद और एक बीडीसी पद पर चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन पदों 26 अप्रैल को मतदान कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी। जो अपने संबंधित बूथों पर पहुंच कर मतदान कराने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को चुनाव के दौरान तीन प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इस दौरान डोभी ब्लाक के उमरी, रामनगर ब्लाक के राजापुर और मछलीशहर ब्लाक के भिदुना गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। जिससे इन पदों का चुनाव निरस्त कर दिया गया था। इसके अलावा जलालपुर ब्लाक के पुरेव में बीडीसी पद का चुनाव गलत मत पत्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। अब इन सभी पदों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए कुल 19 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें 14 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने बूथों पर जाएंगी, जबकि शेष पांच पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर रहेंगी। जिनको जरूरत पड़ने पर लगाया जाएगा। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाकों से रवाना होंगी। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed