{"_id":"65a02eaf8e7cbe757a0a61aa","slug":"polices-third-look-reveals-12-cases-including-murder-robbery-and-kidnapping-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-10791-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस की तीसरी नजर से हत्या लूट और अपहरण समेत 12 मामलों का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस की तीसरी नजर से हत्या लूट और अपहरण समेत 12 मामलों का हुआ खुलासा
विज्ञापन
जौनपुर। अपराधियों पर नजर और आमजन की सुरक्षा के लिए तीसरी नजर में जौनपुर पुलिस सबसे आगे हैं। आपरेशन दृष्टि के तहत पिछले पांच माह के अंदर जौनपुर पुलिस ने 15517 सीसी कैमरे लगवाए। इन सीसी कैमरों के चलते हत्या का एक, लूट और चोरी के दो-दो, अपहरण, दुष्कर्म, दुर्घटना समेत अन्य प्रकरणों में 12 से अधिक मामलों का पर्दाफाश हो सका है। वाराणसी जोन में 80749 सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें जौनपुर अव्वल है। इसके बाद गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और चंदौली है। सबसे कम कैमरे भदोही, मऊ और बलिया में लगाए जा सके हैं।
अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पूरे उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन दृष्टि के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक, मुख्य सड़क और चौराहों से लेकर गलियों तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है तो कैमरा सच उजागर करते हुए बचाव करेगा। सीसी कैमरे की वजह से बड़ी से बड़ी घटना दुर्घटना को रोका भी जा रहा है। कैमरों के माध्यम से अपराधियाें की पहचान कर कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटनाओं में कमी भी लाई जा रही है। जौनपुर पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की वजह से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है। गांव में जहां-जहां सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे अब तक नहीं लगे हैं, वहां के ग्राम प्रधानों से बातचीत करते हुए सीसी कैमरे लगाने की अपील भी की जा रही है। सुरक्षा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए कैमरे लगाएं जा रहे हैं।
वाराणसी जोन में सीसी कैमरों की स्थिति
जौनपुर में 15518, गाजीपुर में 14105, आजमगढ़ में 10666, मिर्जापुर में 8736, चंदौली में 8359, सोनभद्र में 6627, मऊ में 6200, बलिया 5888 और भदोही में 4651 सीसी कैमरे आठ जनवरी तक लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सभी परिक्षेत्र के जिला पुलिस को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसी कैमरे लगवाएं। अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। दुर्घटना और अपराध बाहुल्य क्षेत्रों में सीसी कैमरे की संख्या बढ़ाएं।- रामकुमार, एडीजी, वाराणसी जोन