फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police will provide security to traders from shop to bank

व्यापारियों को दुकान से लेकर बैंक तक सुरक्षा उपलब्ध कराएगी पुलिस

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police will provide security to traders from shop to bank
चार नवंबर को दीपावली है। इसके चलते बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर से भी तैयारियां तेज कर दी गई है। पुलिस ने जनपद के व्यापारियों को दुकान से बैंक तक रुपये पहुंचाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी व्यापारियों से कहा गया है कि वे अधिक रुपये होने पर नजदीकी थाने पर सूचित करें। उन्हें सिपाही के साथ बैंक तक भेजा जाएगा। इसी तरह की सुविधा ज्यादा जेवरात ले आने- ले जाने वाले कारोबारी को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में दीपावली अभी से ही भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। त्योहार तक भीड़ कंट्रोल के बाहर हो जाती है। ऐसे में चोरी, छिनैती और लूट की भी घटनाएं होती है। जिसे रोकने के लिए पुलिस महकमा अभी से ही तैयारियों में लगा है। इसके लिए बड़े व्यापारियों के साथ बैठक भी हुई थी। जिसमें उन्हें दीपावली पपर पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों को बारे में बताया गया था। जिसमें कहा गया था कि पर्व के मद्देनजर भीड़ बढ़ने से अपराधिक घटनाएं भी होती है। जिसके चलते किसी व्यापारी को नुकसान का सामना न करना पड़े के लिए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए सभी बड़े दुकानदार रुपये जमा करने के लिए जाते समय चार पहिया गाड़ियों का ही सहारा लें। साथ ही पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया था, ताकि उनके साथ सिपाहियों को भेजा जा सके। इसी तरह सर्राफा कारोबारियों से ज्यादा जेवरात ले-जाने और आने में भी मदद करने सिपाहियों को लगाया गया है। साथ ही दुकानदारों से पुलिस द्वारा अपने कर्मचारियों का सत्यापन कराने के लिए कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनके कर्मचारियों से संपर्क किया जा सके। इसके अलावा सभी व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया है। इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पूरी जानकारी दी जा चुकी है। बिना हिचक के वे नजदीकी थाने पर सूचना देकर व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed