फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police were alarmed by false information about a house siege.

Jaunpur News: घर घेरने की झूठी सूचना पर पुलिस हुई हलकान

Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police were alarmed by false information about a house siege.
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार सुबह एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को बदमाशों द्वारा घर घेरे जाने की झूठी सूचना दी। इस पर पुलिस घंटों हलकान रही। बाद में मामला भूमि बंटवारे में विवाद का निकला।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सरायमोहिउद्दीनपुर अंतर्गत काजीपुर निवासी देवकी पत्नी कौशिक बिंद ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों द्वारा उसके घर की घेरेबंदी की गई है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ अलग ही निकला। देवकी के तीन पुत्र हैं। बड़े विवाहित पुत्र बृजेश की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद के दोनों छोटे पुत्र नितेश व नीलेश अभी अविवाहित हैं। आरोप है कि देवकी के पति कौशिक बिंद ने घर की पुश्तैनी भूमि का अपने दोनों अविवाहित पुत्रों नितेश व नीलेश को दानपत्र लिख दिया। इसकी जानकारी जब बड़े पुत्र बृजेश की पत्नी मीना को हुई तो वह सोमवार को ससुराल में आकर शोर मचाने लगी। इसके बाद उसकी सास देवकी द्वारा घर घेरे जाने की पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में देवकी ने पुलिस को गलत सूचना दी थी। मामला भूमि के बंटवारे का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed