फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police took shelter to the woman sitting on the lover's house.

प्रेमी के घर धरने पर बैठी महिला को पुलिस ने दिलाई पनाह.

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police took shelter to the woman sitting on the lover's house.
महराजगंज। केवटली गांव में पौने दो वर्ष के बच्चे को लेकर प्रेमी के घर के सामने महिला शुक्रवार को भी धरने पर डटी रही। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है। युवक के मिलने तक धरने पर डटी रहने की जिद पर अड़ी महिला को पड़ोस के घर में खाने-पीने व अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए शरण दिलाई है। इस बीच महिला के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर महिला की मर्जी पर उसे तलाक देने की सूचना दी है।
विज्ञापन

केवटली गांव निवासी महिला अपने पौने दो साल के बच्चे के साथ बृहस्पतिवार की सुबह से ही गांव निवासी एक युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गई थी। उसका आरोप है कि युवक पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा है। अब वह मुकर रहा है। देर रात मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर चोप सिंह व एसओ ओम नारायण सिंह ने महिला को न्याय का भरोसा दिया। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला को आरोपी युवक के मिलने तक उसकी बड़ी मां के घर में रहने खाने की व्यवस्था कराई। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। उसके आने पर ही बातचीत से हल निकाला जाएगा। तब तक महिला के रहने खाने की व्यवस्था कर दी गई है। उधर, इस मामले में विवाहिता के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि महिला तलाक की मांग कर रही थी। इस बीच 28 अप्रैल को लापता हो गई और फिर अगले दिन युवक के साथ मिली। उसकी मर्जी के आधार पर उसे तलाक दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed