फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police took out dead body of woman sent to postmortem during burning pyre near river in jaunpur

यूपी: नदी के पास जल रही चिता से महिला का शव निकाला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Tue, 15 Jun 2021 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Jun 2021 11:57 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव का मामला है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उसकी बहन की मौत हो गई। ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने लगे। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Police took out dead body of woman sent to postmortem during burning pyre near river in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास मंगलवार को दोपहर में सई नदी के किनारे जल रही चिता को बुझाकर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब चिता बुझाई गई, उस वक्त तक लाश 70 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। मृतका के भाई ने बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। बक्शा पुलिस मौके से मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रमेश प्रजापति की पत्नी कल्पना प्रजापति(30) की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतका के भाई मड़ियाहूं क्षेत्र के बेलवा रामसागर निवासी नन्हेलाल प्रजापति का आरोप है कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि कल्पना घर में सीढ़ी से गिर कर अचेत हो गई। इस सूचना पर वह घर पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन


शक होने पर नन्हे लाल प्रजापति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिकरारा और बक्शा थाने की पुलिस ने चिता बुझाकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बक्शा विनोद सिंह का कहना है कि मृतका के भाई की शिकायत पर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed