फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police stopped the marriage of a minor

Jaunpur News: नाबालिग की हो रही शादी को पुलिस ने रोका

Sun, 16 Jun 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the marriage of a minor
नगर कोतवाली क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर परिसर में 16 वर्षीय किशोरी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो रही शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। शुक्रवार दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां निवासी राम ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी नईगंज निवासी एक गौतम परिवार में करने जा रहे थे। शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। उसने देखा कि दूल्हे की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। उसने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया। लड़की शोर मचाने लगी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों ने अपने-अपने सामानों की वापसी कर ली और अपने-अपने घर चले गए। चर्चा है कि लड़की का पिता शराबी किस्म का व्यक्ति है। उसने अच्छी खासी रकम लेकर अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह अधेड़ के साथ कर रहा था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने दोनों पक्षों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर एक दारोगा के साथ फोर्स भेजकर शादी रुकवा दिया गया। लड़की के पिता को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed