फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police station in rented building and outpost in Panchayat Bhawan in Teji Bazar

Jaunpur News: किराये के भवन में थाना तो पंचायत भवन में चौकी तेजीबाजार

Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police station in rented building and outpost in Panchayat Bhawan in Teji Bazar
तेजीबाजार। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूरी पर पश्चिमी छोर पर स्थित थाना तेजीबाजार खुले तीन वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन आज तक खुद का भवन नसीब नहीं हो पाया। वहीं पुलिस चौकी भी पंचायत भवन में चल रही है। ऐसे में थाने का कामकाज निबटाने के साथ ही थानों पर तैनात करीब चार दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को रहने में भी दिक्कतें आ रहीं हैं। सरकार पुलिस को स्मार्ट बनाने के साथ ही आधुनिक हथियारों से लैस करने का दावा करते नहीं थकती, लेकिन तेजीबाजार थाना तीन वर्षों से खोखले दावे की असलियत उजागर कर रहा है। 3 वर्ष बाद भी इस थाने को अपना भवन नहीं मिल सका है। 92 गांवों के एक लाख से अधिक नागरिकों के सुरक्षा का जिम्मेदारी संभालने वाले थाने की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी। महाराजगंज, बदलापुर, बक्शा, मछलीशहर, सिकरारा थाना क्षेत्र के गांवों को काटकर तेजीबाजार थाना बनाया गया। आपराधिक दृष्टिकोण से यह थाना पूरे जिले में चर्चित है।महराजगंज रोड पर चौराहे के निकट स्थित भवन में चार कमरे हैं। एक कमरे में थाना प्रभारी बैठते हैं। एक कमरा सीसीटीएनएस कक्ष है, एक कमरा महिला हेल्प डेस्क के लिए बनाया है और एक बंदीगृह है। कार्यालय भवन के बरामदे में चलाया जाता है। ऐसे में जब्त किए गए वाहन सड़क के किनारे धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

किराए के भवन में थाना प्रभारी का आवास :-तेजीबाजार थाना को अपना भवन न मिलने पर थाना प्रभारी भी किराए पर रहते हैं। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक, मुकदमा आरक्षी सहित अन्य स्टाफ को किराए के भवन में रहना पड़ रहा है। किराए के भवन में रहने पर पुलिस कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन में चल रही पुलिस चौकी :- थाना क्षेत्र के तेजीबाजार बक्शा विकास खंड के चौखड़ा गांव में थाना बनने के पहले से तेजीबाजार चौकी बनाई गई थी, जो पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र में पड़ती थी। एक पंचायत भवन को ही कब्जे में लेकर चौकी चला दी गई, आज भी चौकी उसी में चल रही है। गांव में पंचायत कार्य में बैठक करने के लिए लोग प्राथमिक विद्यालय का रुख करते हैं। 10 वर्षों से अधिक समय बीत गया, पुलिस विभाग खुद के बजट से एक चौकी का निर्माण नहीं करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के लिए चिह्नित जमीन का मामला कोर्ट में लंबित :-तेजीबाजार से बरईपार रोड पर जय हिंद इंटर कालेज के मुख्य द्वारा पर, बदलापुर तहसील ने थाना भवन के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इस भूमि पर कॉलेज का कब्जा था, तत्कालीन एसडीएम ने स्कूल के मुख्य गेट एवं बाउंड्री को फोर्स के साथ पहुंचकर जमींदोज करवा दिया। स्कूल प्रबंधक ने इसका विरोध किया और न्यायालय के शरण में चले गए। एक वर्ष बीत गए जमीन को लेकर मामला हाईकोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है।

थाना बनने के बाद एक नजर बड़े अपराधों पर :-
- 14 जून 2023 को सेतापुर गांव में मारपीट कर हत्या।
- 29 दिसंबर 2023 को कपूरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला की हत्या।
- 22 नवंबर 2024 को चोरहा गांव में प्रेम प्रसंग में एक महिला की हत्या।
- 17 मई 2025 को जमीन के लिए विवाद में एक की हत्या।
नोट :-यहां मारपीट में हत्या, लूट, छिनैती, एससीएसटी, दहेज उत्पीड़न जैसे अपराध के अधिकतम मुकदमे दर्ज हैं।
थाना निर्माण के लिए चिह्नित जमीन का मामला उच्च न्यायालय व बदलापुर एसडीएम के यहां लंबित है। इसलिए निर्माण में देरी हो रही है। जल्द ही मामले का निबटारा हो जाने पर थाने का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - परमानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed