फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police raid on information about conversion, all absconding

Jaunpur News: धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, सभी फरार

Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police raid on information about conversion, all absconding
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव की एक बस्ती में रविवार को धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने उस स्थल पर छापा मारा, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही धर्मांतरण कराने वाली टीम के सभी सदस्य फरार हो गए। घर में प्रार्थना सभा कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक प्रार्थना करवा रहा है। बाकी लोग सामने बैठकर ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच सभी फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि मौके पर धर्म परिवर्तन कराने का कोई साक्ष्य नहीं पाया गया। यदि ऐसा होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed