फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police picked up two in fear of being linked to a terrorist organization

आतंकी संगठन से जुड़ाव के अंदेशे में पुलिस ने दो को उठाया

Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police picked up two in fear of being linked to a terrorist organization
शाहगंज/ वाराणसी। पीएफआई पर शिकंजा कसते हुए एटीएस ने जौनपुर से दो संदिग्ध सदस्यों को मंगलवार की भोर में गिरफ्तार किया। तड़के चार बजे सहावें गांव और शाहगंज कस्बा के मिल्लत नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया। दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन

जौनपुर के शाहगंज थाना अंतर्गत सहावै निवासी साजिद और सरपतहा थाना अंतर्गत उसरौली निवासी अबुजर को गिरफ्तार किया गया। भोर में चार बजे के करीब एटीएस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके घर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोतवाली में लाकर घंटों तक पूछताछ हुई। परिजनों, रिश्तेदारों और खाड़ी देशों में आवाजाही समेत अन्य जानकारियां जुटाई गईं। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी एटीएस ने कब्जे में लेकर खंगाला।
विज्ञापन

दोनों के बारे में खुफिया विभाग से पीएफआई से संबंध रखने की जानकारी मिली थी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि संदेह के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed