{"_id":"6772b3f1add1a079cf02dd61","slug":"police-made-a-route-diversion-plan-for-maha-kumbh-fair-vehicles-will-go-through-five-routes-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : महाकुंभ मेले में पुलिस ने बनाया रुट डाइवर्जन प्लान, पांच रास्ते से जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : महाकुंभ मेले में पुलिस ने बनाया रुट डाइवर्जन प्लान, पांच रास्ते से जाएंगे वाहन
Mon, 30 Dec 2024 08:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:23 PM IST
सार
कुंभ मेले में जाते समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है इसके तहत जगह जगह यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था होगी और दर्जन भर स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
व्यवस्था की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाकुंभ मेले में जाते समय जाम की समस्या को हल करने के लिए पुलिस ने रुट डाइवर्जन प्लान बनाया है। वाहनों के जाने के लिए बनी योजना के अनुसार पांच मार्ग से वाहनों को मेला क्षेत्र में भेजा जाएगा। दर्जन भर स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी।साथ ही मेले में जाते समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह यात्रियों को ठहराने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों को रुट डाइवर्जन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई योजना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि महा कुंभ मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मछलीशहर से ही प्रयागराज जाने वाले मार्ग को वन वे करने की योजना बनाई गई है।मछलीशहर से जंघई के रास्ते, उचौरा से नीभापुर, मुंगरा बादशाहपुर नगर में पकड़ी से होकर ,फिर तरहटी के रास्ते के अलावा सरोखनपुर से भूपियामऊ के रास्ते वाहन महा कुंभ मेले में वाहन जायेगे।
विज्ञापन
मेले से वापसी में वाहन कोदहु ,गौरैयाडीह होते हुए इटरहा बार्डर पर हाइवे से होकर जौनपुर गोरखपुर जायेगें। मेले में भीड़ ज्यादा होने पर जगह जगह यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था बनाई गई है।इसके साथ ही रास्ते में वाहनों की निगरानी के लिए दर्जन भर सी सी टी वी कैमरे और ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। सभी कैमरे कंट्रोल रूम के अलावा क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा की मोबाईल से जुड़े होगे। जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पुलिस मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन