फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police inspector on hiding of robbery, SP suspended

लूट की सूचना छिपाने पर नपे थानेदार, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police inspector on hiding of robbery, SP suspended
जौनपुर। सुबह साढ़े सात बजे हुई लूट की सूचना आठ घंटे तक अधिकारियों से छिपाए रखना थानेदार को भारी पड़ गया है। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। उसके बाद पुलिस अधीक्षक जलालपुर थाने पहुंचे और थानेदार को निलंबित कर दिया। अभी दस दिन पहले ही तैनात विनोद कुमार सिंह की जगह ओम नारायण सिंह को जलालपुर थाने की कमान सौंप दी।। नए एसओ ने आधी रात ही चार्ज ले लिया।
विज्ञापन

बिबनमऊ गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आशीष मिश्र से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना के कुछ देर बाद जलालपुर के थानेदार मौके पर पहुंचे और छानबीन की, मगर उन्होंने इसकी सूचना न तो क्षेत्राधिकारी को दी और न ही किसी अन्य अफसर को। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अन्य माध्यमों से जानकारी होने पर अधिकारियों ने एसओ से इस बाबत पूछताछ की तो उन्होंने कुछ देर पहले तहरीर मिलने की दलील देकर मामले को टालने की कोशिश की। बाद में आईजी के निर्देश पर पहले एएसपी सिटी संजय कुमार और देर शाम एसपी अशोक कुमार जलालपुर पहुंचे। पीड़ित को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान उनका सबसे ज्यादा जोर घटना के समय पर ही रहा। सूचना देने में देरी की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने देर रात जलालपुर एसओ विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनकी जगह ओम नारायण सिंह को चार्ज दिया गया है। रात साढ़े 11 बजे के बाद ओम नारायण सिंह ने थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। विनोद कुमार सिंह को दस दिन पहले ही इस थाने की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले वह ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed