फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police eyes on the criminals of Pratapgarh and Sultanpur

प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के अपराधियों पर पुलिस की नजर

Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police eyes on the criminals of Pratapgarh and Sultanpur
धनियामऊ में एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या के मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने में लगी पुलिस कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाली। साथ ही संदिग्धों की लिस्ट तैयार की है, जिनमें प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर इलाके के कुछ नामचीन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुए इस घटना की मानीटरिंग पुलिस महकमें के उच्चाधिकारी कर रहे हैं। जिला पुलिस बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगा दी है। साथ सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को भी लगा दिया है। वहीं, लोग वारदात के बाद 20 जनवरी 2016 को शाहगंज में हुए लूटपाट की भी घटना को याद करते दिखे। बताते चले कि शाहगंज स्थित एचडीएफसी बैंक की फ्रेंचाइजी का कैश वैन उस समय गल्ला मंडी के व्यापरियों से 24 लाख 50 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने पहुंचा था। बैंक के सामने वैन रुकी वैन का गार्ड, चालक और कलेक्शन करने वाले कर्मचारी रुपयों से भरा बैग लेकर जैसे ही आगे बढ़े। चार की संख्या में लुटेरों ने धावा बोल दिया थ और रुपयों से भरा बैग और वैन के सुरक्षा गार्ड की बंदूक लूटकर लुटेरे बाइपास मार्ग से सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। जांच में तब यह बात सामने आई थी कि लुटेरों के दो साथी घटना के समय बाइक लेकर पहले से ही खड़े थे। पखवाड़ेभर में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। जिसमें सुल्तानपुर मार्ग पर एक गांव में प्रधान के कारखाने के कमरे से गार्ड की बंदूक बरामद किया। पुलिस के हत्थे सबसे पहले नगर के घास मंडी निवासी एक युवक को रेकी करने मे हिरासत में लेकर पूछताछ किया था। जिसमें घटना का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed