{"_id":"60a15bc38ebc3edca51c587b","slug":"police-engaged-in-the-horoscope-of-people-involved-in-illegal-liquor-business-jaunpur-news-vns5898443104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खेतासराय। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी, तरसावां और खेतासराय क्षेत्र के मेहरौड़ा गांव में एक के बाद एक हुई आठ संदिग्ध मौतों के बाद
पुलिस महकमा सक्रिय हुआ है। पुलिस जहरीली शराब से मौत होने की घटना से इनकार कर रही है, लेकिन इलाके की पुलिस अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
महरौड़ा गांव से तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि तरसावा गांव में एक नायब दरोगा व सिपाही ने ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की है। क्षेत्र के महरौड़ा गावं निवासी जिला अस्पताल में भर्ती अखिलेश की आंख की रोशनी कमजोर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस बारे में सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की छानबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है । पूर्व में इस गतिविधि में लिप्त आरोपियों का सत्यापन कराया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहयोग से सरकारी ठेकों की भी चेकिंग की जा रही है ।